कूनो में नामीबिया से लाए गए चीता शौर्य की मौत

शावक और चीते मिलाकर अब तक 10 की गई जान
कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीता शौर्य की मौत हो गई। चीतों की मॉनिटरिंग कर टीम ने मंगलवार सुबह 11 बजे जब उसे देखा तो वह अचेत और कमजोर दिख रहा था। टीम ने उसे सीपीआर दिया तो उसकी हालत में थाेड़ा सुधार आया। लेकिन दोपहर में 3.17 बजे उसने दम तोड़ दिया। अब तक शावक और चीते मिलाकर यह 10वीं मौत है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नामीबिया से लाया गया चीता शौर्य अपने सगे भाई गौरव के साथ आया था। दोनों हमेशा एकसाथ रहते थे, साथ शिकार करते थे। कुछ समय पहने दोनों की अग्नि और वायु चीते से भिड़ंत हुई थी। वे दोनों भी सगे भाई थे। इसमें अग्नि चीता गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बार चीतों को बाड़े में बंद कर दिया था।
Today, on 16th January, 2024 around 3:17 PM, Namibian Cheetah Shaurya passed away…Cause of death can be ascertained after Post Mortem: Director Lion Project pic.twitter.com/ISc2AlCNcy
— ANI (@ANI) January 16, 2024