Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन समाचारकेंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किए महाकाल दर्शन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किए महाकाल दर्शन

यज्ञशाला का लोकार्पण और ऑडिटोरियम का भूमिपूजन किया

उज्जैन। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को उज्जैन में थे। श्री प्रधान सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

इसके बाद उन्होंने चिंतामण स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतष्ठिानम् में यज्ञशाला का लोकार्पण किया। माधव विज्ञान महाविद्यालय के लिए 20 करोड़ से प्रस्तावित ऑडिटोरियम का भूमिपूजन भी किया।वैदिक परंपरा अनुसार नौ कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण भी वेद विद्या महर्षि सांदीपनि में किया गया।

मीडिया से बात करते हुए प्रधान ने कहा की जल्द ही वेद विद्या पीठ के छात्रों को सेकंडरी बोर्ड की मान्यता मिलेगी जिसमें उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा। देश के पांच स्थानों जिसमें द्वारका ,बद्रीनाथ ,पूरी ,गुवाहाटी,शृंगेरी में खोले जाएंगे नए वेद विद्या प्रतिष्ठान।

प्रधान ने वेद विद्या प्रतिष्ठान में नई बनी क्लास और लायब्रेरी का उद्घाटन किया। वेद अध्यापक अंकित शांडल्य ने बताया की स्मार्ट क्लास से वेद के छात्रों को फायदा मिलेगा वे भी अब कम्यूटर के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे , साथ ही संस्कृत और वेद का ज्ञान भी लायब्रेरी के माध्यम से मिल सकेगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा की अभी तक वेद विद्या को कोई डिग्री और सर्टिफिकेट की व्यवस्था नही थी। भारत सरकार ने अब निर्णय लिया है महृषि संदीपनी वेद विद्या को सेकेंडरी बोर्ड की मान्यता दी जाएगी जिससे इस प्रतिष्ठान से जुड़े देश मे सभी विद्यार्थियों को बोर्ड एग्जाम से सर्टिफिकेट मिलने की व्यवस्था हो जाएगी, गणित फिजिक्स, रसायन,हिस्ट्री, जियोग्राफी सभी की पढ़ाई को वेद विद्या को मान्यता दी जाएगी। संस्कृत में ही इसकी पढ़ाई होगी व उच्च शिक्षा में कैसे प्रवेश दिया जाए इसकी व्यवस्था भी की जाएगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!