Monday, September 25, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीकेवट जयंती समारोह में समाजजन शामिल हुए

केवट जयंती समारोह में समाजजन शामिल हुए

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मछुआ समाज की उपजातियों को मांझी समाज से जोडऩे की पहल की जाएगी और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। वचन पत्र में समाज की मांगें शामिल की जाएगी।

यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में केवट जयंती पर आयोजित मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में कही। मछुआ कांग्रेस के पुरुषोत्तम कहार ने बताया कि भोपाल में केवट जयंती समारोह में उज्जैन से भी बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

मछुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग फर्नान्डो, मप्र मछुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सदाशिव भंवरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दीपक जोशी, कविता कहार, खिरोधर सोंधिया, संजय कहार देवास, कल्याणसिंह माझी, संजय रायकवार, सालिगराम वर्मा, गोवर्धन रायकवार, ओपी रायकवार, चन्द्रप्रभाश शेखर, राजीवसिह, विधायक पीसी शर्मा, जेपी धनोपिया, अशोक सिंह, प्रकाश जैन आदि मौजूद थे। संचालन मछुआ कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश बाथम ने किया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर