विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलाई
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बुधवार को एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा ग्यारसी नगर में घर-घर जाकर तंबाकू निषेध संबंधित जन-जागरूकता अभियान चलाया।
यह अभियान कर्नल ज्ञानप्रकाश चौधरी, कमान अधिकारी, 10 म.प्र. बटालियन एनसीसी उज्जैन के मार्गदर्शन में चला। इस दौरान महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष बुद्धसिंह सेंगर द्वारा तंबाकू निषेध दिवस पर हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू की नहीं। इस वर्ष की थीम पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.एल. बरमैया द्वारा तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों एवं स्टॉफ को दिलाई गई।
उक्त आयोजन आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. अल्पना उपाध्याय एवं कैप्टन डॉ. मोहन निमोले के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. आर.आर. गोरास्या, डॉ. रवि मिश्र, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. सुरेश मकवाना, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सुनील सूर्यवंशी, डॉ. शुभम कुंभारे, डॉ. आशीष नीलकंठ, डॉ. नीलिमा नागदेव, डॉ. रुबीना आरसी, श्याम नागर, महेश परमार, मूलचंद गुप्ता, एन.सी.सी कैडेट्स तनु बरवड़, शीतल शर्मा, रागिनी श्रीवास्तव, अंकित सोलंकी, सलोनी केलवा, दीपिका कुंवर सहित विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन डॉ. जफर मेहमूद द्वारा व आभार संयोजक कैप्टन डॉ. मोहन निमोले द्वारा व्यक्त किया गया।