Thursday, November 30, 2023
Homeदेशकोरोना वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी कामयाबी

कोरोना वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी कामयाबी

Omicron (ओमिक्रोन) के रूप में देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अहम जानकारी है कि भारत की 50 फीसदी पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा अब 1,27,61,83,065 से पार हो गया है।

मनसुख मंडाविया ने इसे देश के लिए गर्व का विषय करार दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा है कि हम होंगे कामयाब।जानकारों का कहना है कि Omicron से उन लोगों पर असर कम होगा, जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लिए हैं। यही कारण है कि अब सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश से पहले दोनों डोज वाला सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है।

आने वाले दिनों में यह नियम पूरे देश में लागू हो सकता है। साथ ही जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है, उनसे अपील की जा रही है कि वो तत्काल ऐसा करें।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोने के 8,895 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 2796 मौतें हुई हैं। अभी देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 99,155 है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मौतों का आंकड़ा अचानक बढ़ने का कारण भी स्पष्ट किया है। मंत्रालय के मुताबिक, बिहार में हुई 2,426 मौतों को आज के डेटाबेस में समायोजित किया गया है। साथ ही, केरल ने 263 मौतों के बैकलॉग को समाप्त कर दिया। इसलिए मौतों में तेजी दिख रही है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर