Sunday, September 24, 2023
Homeदेशकोहरे के आगोश में उज्जैन

कोहरे के आगोश में उज्जैन

उज्जैन। छह दिनों से लगातार शहर सीवियर कोल्ड डे बना हुआ है। सर्दी कम होने का नाम ही नहीं ले रही। रविवार सुबह भी शहर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी 500 मीटर ही रह गई। इस वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्व से ठंडी हवा चलने से ठंड का दौर जारी रहेगा। शहर में 10 दिन से रात का तापमान 10डिग्री से नीचे बना हुआ है। शनिवार रात तापमान भी 8 डिग्री पर रहा। जिससे सुबह तेज सर्दी से लोग ठिठुरते रहे।

DSC 0048

फसलों को फायदा…कृषि विभाग के अनुसार इन दिनों पडऩे वाली ठंड से फसलों को नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही है। रबी फसल में गेहूं की फसल में कहीं कहीं बालियां भी निकलने लगी है। इसी तरह चना और मसूर की फसलों में भी फूल आने लगा है। ठंड से रबी की सभी फसलों की अच्छी बढ़वार होगी और दाना का भराव भी होगा।

WhatsApp Image 2022 01 10 at 6.16.22 PM

12 बजे तक भी नहीं निकली धूप, कोल्ड डे और सर्द हवाओं ने ठिठुराया…

विजिबिलिटी मात्र 500 मीटर तक…

उज्जैन।कोल्ड डे, सर्द हवा के बीच रविवार को घने कोहर का कहर नजर आया। कोहरे ने अलसुबह से शहर पूरी तरह को अपनी आगोश में ले रखा था। दिन चढऩे के बावजूद भी इसका असर बरकरार था। कोहरे की वजह से सुबह के वक्त विजिबिलिटी 500 मीटर थी। रविवार का अवकाश उस पर जोरदार ठंड और कोहरे की वजह से सड़को पर देर तक सन्नाटा था। ठंड से तीन दिन और राहत मिलने की उम्मीद नहीं।

DSC 0061
उत्तरी सर्द हवा ने आमजन को ठिठुरा रखा है। स्थिति यह है कि रात के अलावा दिन में भी सर्द तेज हवा लोगों को सता रही है। रविवार को नगर में लगातार तीसरे दिन दिन कोल्ड डे (शीतल दिन) घोषित किया गया। इसके पहले चार दिन तक सीवियर कोल्ड डे (तीव्र शीतल दिन) रहा था। लगातार 7 दिनों से उज्जैन में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

वहीं सुबह से वातावरण में बने कोहरे ने ठंड को ओर तीखा कर दिया। आसमान में बादलों के कारण सूर्य भी नजर नहीं आया। स्थिति यह रहीं कि दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं निकली,तो कोहरा भी कायम रहा। गर्म वस्त्रों और अलाव के बाद भी ठिठुरन दूर नहीं हो रही थी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

DSC 0063
बीते 24 घंटों के भीतर दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री रहा। रात तापमान में 0.८ डिग्री की कमी हुई। शुक्रवार-शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। यह शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को ८.० डिग्री दर्ज किया गया। 18 जनवरी तक ठंड का असर रहने की संभावना है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर