Monday, December 11, 2023
Homeहेल्थ एंड फिटनेसक्या होता है मेटाबोलिज्म? घरेलु तरीकों से बढ़ाएं मेटाबोलिज्म 

क्या होता है मेटाबोलिज्म? घरेलु तरीकों से बढ़ाएं मेटाबोलिज्म 

चयापचय यानि मेटाबोलिज्म पेट के द्वारा खाना पचाने की स्पीड है, जिसमें गड़बड़ियों का होना पेट की समस्याओं को बढ़ाता है। यह बॉडी में होने वाली एक रासायनिक प्रक्रिया होती है। मेटाबॉलिज्म शरीर की कोशिकाओं में होने वाली रासायनिक प्रतिक्रिया है जो खाने को ऊर्जा में बदलता है।  मेटाबॉलिज्‍म वो प्रक्रिया है जो शरीर में 24 घंटे चलती रहती है। हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्‍म रेट जितना बेहतर होगा, शरीर को उतनी एनर्जी मिलेगी और हम किसी भी काम को उतने ही बेहतर तरीके से कर पाएंगे। मेटाबोलिज्म का बढ़ना वजन कम करने में मदद करता है। 

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के उपाय

1. चाय में मिलाएं दालचीनी और अदरक

दालचीनी और अदरक की चाय में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि मेटाबोलिक रेट को तेज करता है और खाना पचाने में मदद करते हैं। ये दालचीनी फैट पचाने में मददगार है और वेट लॉस में मदद करता है। अदरक वाली चाय का सेवन बॉवेल मूवमेंट को तेज करने में भी मददगार है। साथ ही अदरक वाली चाय का सेवन बॉवेल मूवमेंट को तेज करने में भी मददगार है।

  1. देसी घी का सेवन करें

घी के फैटी एसिड्स पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढावा देते हैं और तेजी से खाना पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा घी आंतों को चिकनाहट की प्रदान करता है और आंतों सें गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इस तरह मेटाबोलिज्म तेज करके मल त्याग को तेज करता है।

3. खानें में अजवाइन डालें 

खाने में अजवाइन का सेवन पाचन क्रिया तेज करने में मदद करता है। ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स के काम काज को बेहतर बनाता है और मेटाबोलिज्म तेज करता है। इसलिए मेटाबोलिज्म तेज करने के लिए आपको खानें में अजवाइन को जरूर शामिल करना चाहिए।

4. ब्रेकफास्ट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं

ब्रेकफास्ट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन आपकी कई समस्याओं को कम कर सकता है। ये पहले तो सुबह-सुबह ही मेटाबोलिज्म को एक किक स्टार्ट देता है और पेट की विभिन्न समस्याओं को कम करता है। इसलिए मेटाबोलिज्म सही रखने के लिए ब्रेकफास्ट में प्रोटीन से भरपूर फूड्सजैसे ही दही, दूध, पनीर और नट्स आदि को शामिल करें।

5. सलाद खाएं

सलाद खाना हमेशा से ही अच्छे मेटाबोलिज्म के लिए जरूरी रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सलाद में कई प्रकार की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है और ये फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन क्रिया को तेज करते हैं। इस तरह ये पेट के लिए फायदेमंद है।

6. अंकुरित चीजों का सेवन करें

अंकुरित चीजें जैसे कि मूंग दाल, चना दाल और सोया आदि में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि मेटाबोलिज्म तेज करते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं। ये मेटाबोलिक रेट को बढ़ा कर बॉवेल मूवमेंट को तेज करते हैं और मल त्याग में मदद करते हैं।

7. मेथी के बीज

मेथी के बीज के गुण शरीर में फैट टिश्यू को कम करके और पाचन एंजाइम, एंटीऑक्सीडेंट, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करके और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

8. मसूर की दाल

मसूर की दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यह दाल फाइबर, खनिज और विटामिन से भी भरपूर होती है। यह अपने बायोएक्टिव कंपाउंड्स की वजह से मोटापे, मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी विभिन्न बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। साथ ही मसूर की दाल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीडायबिटीक, एंटीकैंसर, एंटी-ओबेसिटी गुण भी मौजूद हैं, जो मेटाबॉलिज्म ठीक करने के उपाय की तरह काम कर सकते हैं।

9. ग्रीन टी

ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन-3-गैलेट नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। इससे हृदय रोग और मधुमेह का जोखिम कम हो सकता है। इसके अलावा, ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म पर भी असर करती है और यह ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में भी सुधार कर सकती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, ग्रीन टी में एंटीओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं, जो मोटापे की समस्या से भी बचाव कर सकते हैं। 

10. एक्सरसाइज करें

अगर आप कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर रहे हैं तो आपका मेटाबोलिक रेट स्लो हो सकता है और आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको मेटाबोलिज्म को तेज करने के लिए एक्सरसाइज और योग की मदद लेनी चाहिए।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर