Friday, September 22, 2023
Homeखेल जगतक्रिकेटर उमेश यादव बाबा महाकाल की शरण में

क्रिकेटर उमेश यादव बाबा महाकाल की शरण में

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी का आना लगातार जारी है। यहां एक महीने के भीतर भारतीय टीम के करीब आधा दर्जन खिलाड़ी बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।

सोमवार को भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव महाकाल मंदिर पहुंचे। वे यहां सुबह 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। नंदीहाल में बैठकर शिव आराधना में लीन दिखाई दिए।

भस्म आरती के बाद वे गर्भगृह में पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का जल एवं दूध से अभिषेक किया। मंदिर समिति के नियम अनुसार उन्होंने धोती व शोला पहन रखा था। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि देश दुनिया में सुख शांति बनी रहे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर