Sunday, October 1, 2023
Homeहेल्थ एंड फिटनेसगर्मियों के लिए वरदान है अंगूर का सेवन

गर्मियों के लिए वरदान है अंगूर का सेवन

गर्मियों के दिनों में अंगूर ज़रूर खाना चाहिए क्योंकि अंगूर हर तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.गर्मियों के मौसम में शरीर को विटामिन, कैल्शियम और ग्लूकोज की बेहद जरूरत होती है. इन सब चीजों की भरपाई शरीर में अंगूर से हो जाती है ऐसे में अगर आप रोजाना अंगूर का सेवन करते हैं तो सेहत को बहुत से फायदे मिलते हैं. विशेषज्ञ के मुताबिक गर्मियों में अंगूर खाने से होते हैं ये ये फायदे. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि अंगूर का सेवन गर्मियों में रोजाना क्यों करना चाहिए और किस तरह से यह हमारे लिए फायदेमंद हैं.

हार्ट की बीमारी से बचाता है

हर व्यक्ति को अंगूर का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इतना ही नहीं, इसमें फ्लेवेनॉइड्स जैसे कंपाउंड भी मौजूद हैं। इसके नियमित सेवन से व्यक्ति हार्ट जैसी गंभीर बीमारी से बचा रहता है। इससे हार्ट अटैक, हाई कोलेस्ट्रॉल और रक्त का थक्का जमना जैसी समस्या का सामना व्यक्ति को नहीं करना पड़ता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है

अंगूर खाने में जितने मीठे होते हैं, उतने ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट से खून का थक्का और दिल का दौरा पड़ने जैसे समस्याओं से बचाव होता है. इसके अलावा अंगूर खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है. इसलिए अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं तो अंगूर का सेवन जरूर करें.

वजन कम करने के लिए है रामबाण

अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से काफी परेशान हैं और भारी मशक्कत करने के बाद भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो अपनी डाइट में अंगूर को शामिल करें। अंगूर के नियमित सेवन से व्यक्ति का वजन आसानी से कम हो जाता है। वजन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अंगूर सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

खून बढ़ता है

अंगूर में कैल्शियम, पोटेशियम, क्लोराइड, सल्फेट, एल्युमिनियम और मैग्निशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. साथ ही अंगूर में विटामिन और पानी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जिससे शरीर में खून बढ़ता है इसी वजह से एक्सपर्ट गर्मियों में अंगूर खाने की सलाह देते हैं. तो अगर आपको भी खून बढ़ाना है तो अंगूर भरपूर मात्रा में खाइये.

यूरिक एसिड की समस्या से मिलेगी राहत

आपको बता दें, अंगूर को डाइट में शामिल करने से व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा संतुलित रहती है। वहीं व्यक्ति किडनी की समस्या से भी आजाद रहता है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए और यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने के लिए अंगूर बेहद फायदेमंद है।

कैंसर से बचाता है

अंगूर में कई सारे ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। इसलिए हर व्यक्ति को नियमित रूप से काले अंगूर का सेवन करना चाहिए। इससे कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

पाचन के लिए है जबरदस्त

गर्मियों में कई बार खराब खान-पान के कारण व्यक्ति को पाचन संबंधित समस्या से गुजरना पड़ता है। आपको बता दें, इससे निजात पाने के लिए अंगूर बेहद लाजबाव है। इसमें फाइबर सहित कई सारे ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद हैं जिससे पाचन संबंधित कई सारी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

हाइपरटेंशन के कारण पूरी दुनिया में हर साल लाखों लोगों की जान जाती है। हाइपरटेंशन के कारण लोगों को हृदय से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं। इन सब की समस्या से बचे रहने के लिए अंगूर बेहतरीन भूमिका निभा सकता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने का दूर रखता है।

डायबिटीज से बचाए रखे

डायबिटीज से बचे रहने में भी अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होगा। अंगूर खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल का स्तर काफी कम होता है। इसके साथ ही साथ यह फल शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करता है, जिसके कारण आप डायबिटीज की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन में भी इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि अंगूर डायबिटीज के खतरे को कई गुना तक कम कर सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

आंखों की देखने की क्षमता अगर मेंटेन बनी रहेगी तो लंबे समय तक चश्मा नहीं लगेगा। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और विटामिन-ए युक्त खाद्य पदार्थों को अपने खाने में अवश्य शामिल करें। अंगूर में एक विशेष प्रकार का केमिकल पाया जाता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए और देखने की क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर सकता है। इसलिए अंगूर का सेवन आपके आंखों के लिए भी फायदेमंद रहेगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर