उज्जैन। गर्मी के इस सीजन में गुरूवार को अधिकतम तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिया। इस दिन तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस उछलकर 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
तापमान बढऩे से लोग दोपहर के समय गर्मी से बेहाल हो गए। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक 8 मई तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। लेकिन 9 मई से तापमान बढऩे लगा और यह उछलकर 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। 10 मई को भी वेधशाला में अधिकतम तापमान आधा डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 4. डिग्री रहा।
लेकिन बीते दिन 11 मई को इसमें और इजाफा हुआ और अधिकतम तापमान इस दिन 2.2 डिग्री सेल्सियस उछलकर 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
इसी के चलते बीता गुरूवार का दिन गर्मी के इस सीजन का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। हालांकि तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचते ही पिछले तीन दिनों से वातावरण में भीषण गर्मी का एहसास लोगों को होने लगा।
गर्म हवाओं ने भी लोगों को अब बेहाल करना शुरू कर दिया है। मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और इजाफा होने की संभावना है। यह 45 डिग्री सेल्सियस पार तक जा सकता है।