सामूहिक गायत्री मंत्र जप
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन पर दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु गीता विवेचन, सामूहिक गायत्री मंत्र जप,भजन,गुरु दीक्षा,गायत्री यज्ञ और दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक एवं मध्य जोन भोपाल के समन्वयक राजेश पटेल ने बताया 2 जुलाई रविवार को दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक गुरु गीता विवेचन, सामूहिक मंत्र जप होगा। शाम 5.30 से 6.30 आरती नादयोग, 7 से 9 बजे तक भजन एवं दीप यज्ञ होगा। वहीं सोमवार 3 जुलाई पूर्णिमा पर प्रात: 5 से 6.30 बजे तक आरती ध्यान, प्रात: 7.30 से 8 बजे तक सजल श्रद्धा -प्रखर प्रज्ञा का विशिष्ट पूजन अभिषेक, 8:30 से दोपहर 12 बजे यज्ञ संस्कार होगा वहीं सुबह 9.00 से 10.30 तक गायत्री महामंत्र दीक्षा तथा दोपहर 12 बजे से गुरु प्रसादी का आयोजन होगा।
समन्वयक पटेल बताया कि गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन पर गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई को सुबह 9 से 10:30 के बीच गुरु दीक्षा संस्कार कराया जाएगा। श्रद्धालुओं से अनुरोध है 15 मिनट पहले शक्तिपीठ पधारें। दीक्षा के लिए वहां दीक्षा सेट रू. 40 का उपलब्ध रहेगी।