उज्जैन। श्री माहेश्वरी मारवाड़ी महिला मंडल ने श्री लक्ष्मीनृसिंह मंदिर में फाग उत्सव मनाया और भजनों की प्रस्तुति दी। सभी ने गुलाल एवं फूलों से होली खेली।
महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रेखा लड्ढा, सचिव उषा भट्ट सहित महिला मंडल की सभी सदस्य एवं प्रगति मंडल की सदस्य उपस्थित थी। यह जानकारी प्रचार मंत्री सुधा बागड़ी ने दी।