Advertisement

घर लौट रहे दुकानदार को चाकू मारकर दो हजार रुपए लूट लिए

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को सोमवार रात को अज्ञात बदमाशों ने जीरो पांइट ब्रिज के पास लूट लिया और चाकू मारकर घायल कर दिया।
लूट की यह घटना रवि पिता ओमप्रकाश मालवीय (32) निवासी राजीव नगर आगर रोड के साथ हुई है। रवि की ऋषिनगर में पेट्रोल पंप के सामने चाय की दुकान हैं। सोमवार रात करीब 12 बजे रवि दुकान बंद कर घर लौट रहा था, रास्ते में जीरो पाइंट ब्रिज के पास हीरा मिल की ओर से बाइक से आए तीन बदमाशों ने रवि को रोका। उसकी बाइक की चाबी निकाली ली। बदमाशों ने उसे पीटा, दो चाकू मारे और जेब में रखे २ हजार रुपए निकाल कर भाग गए। स्थानीय रहवासियों की मदद से रवि को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बनी हुई है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पटाखे चलाए तो पड़ोसियों ने पीटा
उज्जैन। घर के बाहर पटाखे चलाने के विवाद में पड़ोसियों ने एक 18 वर्षीय लड़के को पीट दिया। घटना हीरा मिल की चाल की है। यहां रहने वाले भौमेश पिता अनिल जाटवा (18) के साथ सोमवार रात को पड़ोस में रहने वाले भारत व तीन चार अन्य साथियों ने मारपीट की है। जिला अस्पताल में इलाज करा रहे भौमेश के परिजनों ने बताया कि पड़ोसियों का कहना था कि भौमेश जानबूझकर परेशान करने के इरादे से उनके घर के सामने पटाखे चला रहा था। जबकि भौमेश का कहना है कि भारत की जीत के बाद लाए पटाखों में से कुछ बच गए थे, इस कारण वो साथियों के साथ पटाखे चला रहा था।

Advertisement

Related Articles

Write a review