Friday, September 29, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीचंद्रभागा नदी के गहरीकरण अभियान में किसान भी आगे आए

चंद्रभागा नदी के गहरीकरण अभियान में किसान भी आगे आए

इस वर्ष मुरलीपुरा से सदावल तथा यहां से सोमतीर्थ तक काम पूरा करने का लक्ष्य

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी को पुन: प्रवाहमान बनाने के लिए नदी के केचमेंट एरिया में चलाए जा रहे क्षिप्रा नदी संरक्षण अभियान के तहत क्षिप्रा की सहायक नदी चंद्रभागा पर गहरीकरण कार्य लगातार जारी है। इस कार्य में किसान भी सहयोग कर रहे हैं। उनके द्वारा गहरीकरण के संसाधन जुटाए गए हैं।

इस बारे में क्षिप्रा नदी संरक्षण अभियान के सदस्य एवं प्रभारी पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि उज्जैन के समीप बडऩगर रोड पर मोहनपुरा से चंद्रभागा नदी निकलती है जो लगभग 10 किलोमीटर का रास्ता तय करके सोमतीर्थ के समीप आकर क्षिप्रा नदी में मिलती है। पिछले वर्ष धरम बड़ला से मोहनपुरा एवं मोहनपुरा से मुरलीपुरा तक गहरीकरण का कार्य किया गया था। इस वर्ष मुरलीपुरा से सदावल एवं सदावल से सोमतीर्थ तक का कार्य प्रारंभ किया गया है।

गहरीकरण कार्य के दौरान जेसीबी के माध्यम से दोनों किनारों को चौड़ा किया जा रहा है साथ ही गहरीकारण भी किया जा रहा है ताकि वर्षा का पर्याप्त पानी संग्रहित हो सके। स्थान-स्थान पर स्टॉप डेम छोड़े जा रहे हैं, ताकि वर्षा का अधिकांश जल संचय हो सके। यह कार्य पूर्ण जन सहयोग से किया जा रहा है। आसपास के किसानों ने स्वयं के साधन लगाकर गहरीकरण कार्य प्रारंभ किया है। किसान यहां से निकलने वाली उपजाऊ मिट्टी को अपने खेतों पर डाल रहे हैं। यह कार्य वर्षा आने तक लगातार जारी रहेगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर