Monday, December 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारचामुंडामाता मंदिर के सामने 3.50 करोड़ का नगर वन

चामुंडामाता मंदिर के सामने 3.50 करोड़ का नगर वन

अवतरण उद्यान भी हो रहा विकसित, बन रहा लकड़ी का फुटपाथ, पुरानी बावड़ी अब लेगी सुंदर आकार

चामुंडामाता मंदिर के सामने 3.50 करोड़ का नगर वन

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:शहर में चामुंडामाता मंदिर के सामने 3.50 करोड़ लागत का नगर वन विकसित किया जा रहा है। यह अभी सबसे प्रदूषित क्षेत्र है, लेकिन वन विकसित होने से यह सबसे स्वच्छ और कम प्रदूषित हो जाएगा। इसके लिए अवतरण वन विकसित करने की योजना है। इसमें लकड़ी का फुटपाथ बनाया जाएगा, जिस पर लोग घूम सकेंगे। बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल और नगर निगम की उद्यान समिति के प्रभारी शिवेंद्र तिवारी निगम अधिकारियों के साथ प्रस्तावित योजना और निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।

चामुंडा माता मंदिर के सामने करीब 10 एकड़ जमीन पर नगर वन विकसित किया जा रहा है। इसमें अवतरण उद्यान भी बनाया जा रहा। इसमें लोगों को घूमने के लिए लकड़ी का फुटपाथ भी बनाया जा रहा है। उद्यान में एक नर्सरी विकसित की जा रही है, जहां लोग पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी कर सकेंगे।

12p10 1

इसके लिए शुल्क का भी प्रस्ताव है। लोगों को यहां तीन साल तक पौधों को बड़ा करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। शहर का यह सबसे सुंदर उद्यान होगा। नगर वन परिसर में वन विभाग की भी जमीन है। इसमें वन विकसित किया जा रहा है। परिसर में पुराने समय के बड़े पेड़ हैं।

इनको भी सुंदर रूप दिया जा रहा है। महापौर टटवाल ने बताया वन विकसित होने से यह क्षेत्र शहर का सबसे सुंदर होगा। अभी प्रदूषण विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शहर का सबसे प्रदूषित क्षेत्र है। वन विकसित होने से यह सबसे स्वच्छ और सुंदर हो जाएगा। करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से इस पूरे क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है। वे इस योजना का निरीक्षण करेंगे ताकि जल्दी काम पूरा कर लोकार्पण किया जा सके।

इसी माह काम पूरा करेंगे

नगर वन का काम जुलाई अंत तक करने की तैयारी है। इसके लिए ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने का टारगेट दिया है। निगम के ठेकेदार द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है।

12p12 1

पुरानी बावड़ी बनेगी सबसे सुंदर…

नगर वन परिसर में पुरानी बावड़ी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। यह पहले लुप्त ही हो गई थी। इसे वापस नया रूप दिया जा रहा है। इसका आधा काम भी हो चुका है। इसमें शुद्ध पानी भरकर फव्वारे लगाए जाएंगे। लाइटिंग से इसे सुंदर रूप दिया जा रहा है।

12p12

शहीद पार्क का भी होगा निरीक्षण

फ्रीगंज क्षेत्र के शहीद पार्क का भी महापौर द्वारा निरीक्षण करने की संभावना है। पार्क का जीर्णोद्धार करने का भी प्रस्ताव है। इसमें स्थापित शहीद स्तंभ भी काफी पुराना हो चुका है। इसकी कार्ययोजना पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर