Monday, December 4, 2023
Homeउज्जैन समाचारचुनाव से पहले 4 करोड़ की लागत से दो सड़कों का होगा...

चुनाव से पहले 4 करोड़ की लागत से दो सड़कों का होगा निर्माण

चुनाव से पहले 4 करोड़ की लागत से दो सड़कों का होगा निर्माण

सेंटपॉल से आयुर्वेदिक कॉलेज और ज्ञानेश्वरी माता मंदिर से एमआर 5 तक बनेगी सड़कें

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:सेंटपॉल स्कूल से आयुर्वेदिक कॉलेज तक और ज्ञानेश्वरी माता मंदिर से एमआर 5 तक 4 करोड़ से अधिक लागत से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे किया गया। विधायक पारस जैन ने कहां चुनाव से पहले इनका लोकार्पण होगा और दाल बाटी भी खिलाएंगे।

इन सड़कों का निर्माण 4 करोड़ 12 लाख की लागत से होगा। शनिवार को आयुर्वेदिक कॉलेज के पास भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। विधायक जैन ने भूमिपूजन के बाद मंचीय कार्यक्रम में कहा चुनाव से पहले इन सड़कों का लोकार्पण भी कर दिया जाएगा।

इनके बनने से क्षेत्रीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में यूडीए अध्यक्ष श्याम बंसल, पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, सोनू गेहलोत, ओम जैन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती भी मौजूद थे। सभी ने गेती चलाकर भूमिपूजन किया।

6.50 लाख की मशीन का भी लोकार्पण, कब्जियत के इलाज में करेगी मदद

भूमिपूजन समारोह के बाद विधायक जैन और अन्य ने आयुर्वेदिक कॉलेज में साढ़े छह लाख रुपए की एडवांस एनिमा सिस्टम मशीन का लोकार्पण भी किया। यह मशीन कब्जियत की जांच में सहयोग करेगी। अधीक्षक ओपी शर्मा ने बताया जिन मरीजों के पेट साफ नहीं होते, उनके उपचार में आसानी होगी।

दो सड़कें, 4 करोड़ से ज्यादा लागत

सेंटपॉल स्कूल के पास तिराहा से आयुर्वेदिक कॉलेज तक की 1 किमी लंबी रोड 233.13 लाख रुपए से बनेगी।

ज्ञानेश्वरी माता मंदिर से एमआर 5 तक 1.5 किमी रोड 179.13 लाख लागत से बनेगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर