Sunday, September 24, 2023
Homeब्यूटी एंड फैशनचेहरे की झाइयों को दूर करेंगे ये टिप्स

चेहरे की झाइयों को दूर करेंगे ये टिप्स

खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण का बढ़ता स्तर और असंतुलित डाइट चेहरे में कई बदलावों को अंजाम देती है। जिसका नतीजा यह है कि छोटी उम्र में ही लोगों को चेहरे पर झाइयों की समस्या हो रही है। निश्चित है कि चेहरे पर झाइयां या किसी भी तरह का धब्बा चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जो झाइयों को कम करने में मदद करेंगी।

तुलसी के पत्ते-

अगर आपको चेहरे पर झाइंया आ रही हैं तो ऐसे में आप तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल कर सकती हैं। तुलसी के पत्तों को पीस कर उसमें नींबू के रस की तीन-चार बूंदे मलिाए, फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इससे झाइयां खत्म हो जाएंगा औऱ डार्क सर्कल की समस्या है वो तो भी ठीक हो जाएंगे।

नींबू-

एक नींबू का रस कटोरी में निकालें। इसमें शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे तब तक लगाएं, जब तक की झाइयां कम न हो जाएं। दिन में दो बार लगाएं। नींबू के रस में ब्लीचिंग के प्राकृतिक गुण होते हैं। शहद मॉइस्चराइजर का काम करता है। ये दोनों ही गुण झाइयों का इलाज कर सकते हैं।

कच्चा आलू-

एक कच्चे आलू को आधा काट लें। कटे हुए हिस्से पर कुछ बूंद पानी की डालें। आलू को सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर रगड़ें। 10 मिनट छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। एक महीने तक इसे दिन में दो से तीन बार चेहरे पर लगाएं। झाइयां दूर हो जाएंगी। आलू झाइयों और काले धब्बों को दूर करने के लिए काफी प्रभावशाली होता है। इसमें कैटकोलेस एंजाइम होता है, जो मेलानोसाइट्स को नियंत्रित करते हैं।

प्याज-

प्याज को टुकड़ों में काट लें। प्याज के टुकड़े को झाइयों वाले भाग पर रगड़ें। 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। प्याज का रस भी चेहरे पर लगाने से लाभ होगा। जब चेहरा साफ ना दिखने लगे, तब तक यह उपाय ट्राई करती रहें। इसे दिन में दो बार लगाने से लाभ होता है। प्याज में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पिगमेंटेशन दूर करने में मदद करते हैं।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर