चौड़ीकरण: दो और रोड के टेंडर जारी, 13.76 करोड़ रुपए खर्च होंगे

उज्जैन। शहर की संकरी सड़कों को मास्टर प्लान के मुताबिक चौड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में नगरनिगम ने दो और रोड के टेंडर जारी कर दिए हैं। 13.76 करोड़ की राशि से यह मार्ग चौड़े और दुुरुस्त किए जाएंगे। नगरनिगम ने शनिवार को गौतम-तिलकेश्वर मार्ग और एमआर-2 (नानाखेड़ा से देवासरोड) के लिए टेंडर जारी किए। निगम ने 1 अप्रैल तक संबंधित फर्म से टेंडर बुलाए हैं। इसी दिन इन्हें खोला जाएगा। कंपनी को एक साल में रोड तैयार करके देने होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गौतम-तिलकेश्वर मार्ग: 3.29 करोड़ की लागत से यह रोड बनेगा। इसमें मार्ग को चौड़ा किया जाएगा और सीमेंट-क्रांकीट काम किया जाएगा।
एमआर-2: नानाखेड़ा को देवास रोड को जोडऩे वाला यह रोड अभी फोरलेन है और अच्छी हालत में है। इस मार्ग पर सरकारी दफ्तर और कॉलोनियां हैं। ऐसे में इस मार्ग के दोनों तरफ सर्विसरोड बनाने और मार्ग की मरम्मत करने का प्रोविजन किया गया है। इस काम पर 10.47 करोड़ की राशि खर्च होगी।
इनका कहना
टेंडर जारी कर दिए गए हैं। 1अप्रैल लॉस्ट डेट है।
संतोष गुप्ता, एसई, नगर निगम









