Advertisement

छत्रीचौक-ढाबा रोड चौड़ीकरण: बुलडोजर देखकर लोग खुद ही तोड़ रहे अपने मकान

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सबसे व्यस्त और संकरे मार्गों में शुमार छत्रीचौक पानी की टंकी से सत्यनारायण मंदिर मार्ग ढाबा रोड को चौड़ा करने की कार्रवाई शनिवार को शुरू हो गई। नगर निगम के नोटिस की मियाद खत्म होते ही जैसे ही भारी अमला और बुलडोजर मौके पर पहुँचे, प्रभावित परिवारों और व्यापारियों ने नुकसान से बचने के लिए स्वेच्छा से अपने घर और दुकानों के चिन्हित हिस्से तोडऩा प्रारंभ कर दिए। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। नगर निगम के अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह और उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे। कई व्यापारियों ने दुकानों के आगे बने चबूतरे और दीवारों के बाहर निकले हिस्सों को खुद ही हटा लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

रात में भी काम कर समय पर पूरा करें प्रोजेक्ट
नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए हैं कि तोडफ़ोड़ के साथ ही मलबा तत्काल हटाया जाए ताकि आमजन को परेशानी न हो। आवश्यकतानुसार रात्रिकालीन शिफ्ट में कार्य कर प्रोजेक्ट को तय समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review