Advertisement

जयप्रकाश अग्रवाल बने MP कांग्रेस के नए प्रभारी

मुकुल वासनिक को अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी नहीं रहे। उनसे ये जिम्मेदारी पार्टी ने वापस ले ली है। जयप्रकाश अग्रवाल को ये जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि ये परिवर्तन मुकुल वासनिक के अनुरोध पर किया गया है।

Advertisement

बता दें कि आज कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक को मध्य प्रदेश के प्रभारी के रूप में उनकी वर्तमान जिम्मेदारी से मुक्त करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, ताकि वे अन्य संगठनात्मक मामलों की देखरेख कर सकें।

साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश पर तत्काल प्रभाव से जयप्रकाश अग्रवाल को एमपी का प्रभारी नियुक्त किया है। मुकुल वासनिक एआईसीसी के महासचिव बने रहेंगे। एमपी के प्रभारी महासचिव के रूप में उनके योगदान की पार्टी सराहना करती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें