Advertisement

जलसा गार्डन मे आग, टेंट सामान जलकर खाक

उज्जैन। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 1 बजे इंदौर रोड स्थित जलसा गार्डन में आग लग गई। इसमें यहां रखा टेंट का सामान जलकर खाक हो गया। जिस वक्त आग लगी उस वक्त गार्डन में कोई कर्मचारी नहीं था। धीरे-धीरे जब आग ने फैलना शुरू किया तो आसपास वालों को लपटें दिखाई दीं। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड प्रभारी एलपी साहू ने बताया कि घटना की सूचना देरी से मिलने के कारण आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी। 7 दमकल और 15 टैंकर पानी की मदद से रात करीब ३.३० बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। आग के कारण यहां रखा लाखों रुपए का टेंट का सामान जलकर खाक हो गया। इसमें अधिकतर सामान कपड़े का था। यह गार्डन जितेंद्र सिंह नामक शख्स का बताया जा रहा है।

Advertisement

पोहा फैक्ट्री में भी आग लगने की घटना
हीरामिल की चाल के समीप स्थित पुराने शराब गोदाम के पास पोहा फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री परिसर में धान का भूसा रखा होने से आग काफी तेजी से फैली। तुलसी नगर निवासी जबरी जैन की पुराने शराब गोदाम के पास डायमंड एग्रो प्रोडक्ट नाम से पोहा फैक्ट्री है। जहां शनिवार शाम को कर्मचारी काम खत्म कर चले गए थे। देर रात करीब 10 बजे फैक्ट्री से आसपास के लोगों ने धुआं निकलते हुए देखा था। जिस पर पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। फैक्ट्री परिसर में धान का भूसा रखा होने के कारण आग काफी तेजी से फैली थी जिससे क्षेत्र में हंडकंप मच गया था। फायर ब्रिगेड प्रभारी साहू ने बताया कि यहां दो गाडिय़ों व फाइटर की मदद से आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया गया।

 

Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by aksharvishwaujjain (@aksharvishwaujjain)

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें