उज्जैन। संभागायुक्त संदीप यादव की अध्यक्षता में संभाग में निर्मित एवं निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जल निकासी के सम्बन्ध में सूचना एवं चेतावनी प्रणाली स्थापित करने हेतु निगरानी समिति की बैठक वीसी के माध्यम से शुक्रवार 30 जून को दोपहर 12.30 बजे आयोजित की जायेगी।
इसमें बाढ़ निकासी पर नियंत्रण करने वाली योजनाओं की जानकारी, योजना के डाउनस्ट्रीम पर संभावित क्षेत्रों में पानी के फैलाव को चिन्हित करना, डाउनस्ट्रीम में नदी में धार्मिक आयोजन के समय स्थान आदि की जानकारी, योजनाओं से छोड़े जाने वाले जल की मात्रा तथा फैलाव के समय की पूर्व चेतावनी प्रणाली, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा जल निकासी के समय सूचना प्राप्त होने पर की जाने वाली कार्यवाही और अन्य विषयों पर समीक्षा की जायेगी।
संभागायुक्त ने सभी संभागीय अधिकारियों को उज्जैन के एनआईसी कक्ष में तथा जिले के सभी सम्बन्धित अधिकारियों को जिले के एनआईसी कक्ष में अपने विषय से सम्बन्धित जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।