Sunday, December 10, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीजल संरचनाओं के संवर्धन हेतु काम करेगा जैन संगठन

जल संरचनाओं के संवर्धन हेतु काम करेगा जैन संगठन

150 जल रचनाओं का होगा जीर्णोद्धार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के साथ भारतीय जैन संगठन पुणे देशभर के 155 जिलों में काम करेगा। इस आशय का एक एमओयू पिछले दिनों जल शक्ति मंत्रालय के साथ हुआ है। उज्जैन संभाग के देवास,नीमच, शाजापुर और उज्जैन क्षेत्र की जल संरचनाएं यानी तालाब, डबरी,पोखर व कुओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

भारतीय जैन संगठन के प्रांत उपाध्यक्ष ओम जैन ने बताया कि भारत सरकार के साथ देशभर के चिन्हित 155 जिलों में जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार का काम किया जाना है। यह वह क्षेत्र है जहां भू-जल स्तर की स्थिति लगातार विकट होती जा रही है। सरकार ने ऐसे जिलों का चयन किया है। इन क्षेत्रों में भारतीय जैन संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सरकार के मिशन से जुड़कर ग्रामीणों को जल संरचनाओं को संरक्षित करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही जल संग्रहण की क्षमता बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा।

जल रचनाओं को चिन्हित करेंगे

श्री जैन ने बताया कि सरकार के साथ एमओयू होने के बाद भारतीय जैन संगठन ने इन क्षेत्रों के लिए योजना बना ली है। हर जिले में संगठन के पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र की जल रचनाओं को चिन्हित करने के लिए कहा गया है। चूँकि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। इस वजह से इस साल जागरूकता अभियान पर ज्यादा काम किया जाएगा।

गाद का उपयोग उर्वरा शक्ति में होगा

ओम जैन ने बताया कि तालाबों की गाद खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने का बड़ा कारगर उपाय है। जागरूकता मिशन में किसानों को यह जानकारी देकर उनके क्षेत्रों के तालाबों और डबरी की सिल्ट उपलब्ध कराई जाएगी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर