Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीजेएसजी अरिहंत मुस्कान ग्रुप ने किया धार्मिक के साथ पर्यटन टूर

जेएसजी अरिहंत मुस्कान ग्रुप ने किया धार्मिक के साथ पर्यटन टूर

उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप अरिहंत मुस्कान द्वारा एक दिवसीय धार्मिक यात्रा के साथ पर्यटन टूर मांडव नगरी का आयोजित किया गया। ग्रुप संस्थापक मनोज अंजू सुराणा के नेतृत्व में सभी ने सुबह 5.30 बजे उज्जैन कांच के मंदिर से प्रस्थान किया।

सर्वप्रथम प्रभु सूपारस नाथ की सेवा पूजा की तत्पश्चात मांडव कला मेले का आनंद लिया। सभी ने सुबह से खाने खजाने के साथ टूर को इंजॉय किया। ग्रुप के पारिवारिक टूर में 51 सदस्य शामिल हुए। इस टूर में एमडीआरटी की उपलब्धि होने पर मनोज सुराणा का सम्मान ग्रुप द्वारा शाल, श्रीफल व टोपी लगाकर किया।

सम्मान की कड़ी में नितेश नाहटा को ज्ञान मंदिर के ट्रस्टी मनोनीत होने पर व वीरेंद्र गोलेछा का विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत होने पर उनका भी स्वागत किया गया। मनोज अंजू सुराणा, धर्मेंद्र साधना जैन, रमेश पुखराज चोपड़ा, ललित मनीषा कोठारी, वीरेंद्र जूली गोलेछा, नितेश जया नाहटा, सुरेश सोनू बाफना, प्रमोद चंचल पटवा, राजेश अनीता सोनी, प्रफ्फुल रानी लोढ़ा, नीलू मोनू गिरिया, महेश मधु घूघरिया, अरविंद संगीता कोठारी, अनिल जैन, हरीश, पूजा, ऐश्वर्य, माधुर्य सुराणा, तन्वी, धु्रव गोलेछा, जय जैन, मेघी नाहटा, जयति पटवा, दिव्यांशी कोठारी, मिनी लोढ़ा, रेयांश जैन, नेनसी, हनी बाफना उपस्थित रहे। जानकारी अंजू मनोज सुराणा ने दी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!