उज्जैन। जेएसजी मैत्री उज्जैन की साधारण सभा आयोजित की गई। सभा में 125 कपल मिस मैच थीम के ड्रेसअप में शामिल हुए। सभी को रैंप वॉक करवाया गया। स्वच्छता का पालन करने के लिए नाटिका प्रस्तुत की गई। ग्रुप के सचिव संजय मेहता ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत में म्यूजिकल गेम का आयोजन किया गया।
इसमें विजय कोठारी, आशीष पीपाड़ा और आशीष कोठारी सहित कई कपल ने प्रस्तुति दी। थीम पार्टी के संयोजक राहुल जैन, अर्पित कोचर, पीयूष चोरडिय़ा, मनीष पीपाड़ा, भारती चोपड़ा, ममता जैन खलीवाला थे। कार्यक्रम में अभिषेक सेठिया,मनोज जैन,संजय मेहता, आलोक जरीवाला सहित सभी पदाधिकारी, डायरेक्टर और सभी टीम मैत्री साथी उपस्थित थे। संचालन शालिनी जैन और भारती चोपड़ा ने किया।