Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
जैन गुरुकुल आश्रम के कर्मचारी को डंपर ने मारी टक्कर
Monday, October 2, 2023
Homeउज्जैन समाचारजैन गुरुकुल आश्रम के कर्मचारी को डंपर ने मारी टक्कर

जैन गुरुकुल आश्रम के कर्मचारी को डंपर ने मारी टक्कर

जैन गुरुकुल आश्रम के कर्मचारी को डंपर ने मारी टक्कर

उज्जैन। धरमबड़ला स्थित जैन गुरुकुल आश्रम के कर्मचारी को डम्पर चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि पीयूष पिता पारस जैन 36 वर्ष निवासी सुसनेर जिला आगर हालमुकाम जैन गुरुकुल आश्रम बडऩगर रोड आश्रम भोजनशाला संचालक है। वह गुरुवार दोपहर बाइक से धरमबड़ला की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रहे डम्पर क्रमांक एमपी 13 एच 2155 के चालक ने पीयूष जैन की बाइक को टक्कर मार दी।

घायल पीयूष को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार पिंकी पिता गेंदालाल मौर्य 27 वर्ष निवासी सांई विहार कॉलोनी को किराना दुकान के सामने कार चालक ने टक्कर मारकर घायल किया जिसकी रिपोर्ट नागझिरी थाने में दर्ज कराई गई।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर