Monday, June 5, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीजैन मंदिरों में ज्ञान पंचमी महोत्सव पर विशेष पूजन

जैन मंदिरों में ज्ञान पंचमी महोत्सव पर विशेष पूजन

उज्जैन। श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा मंगलवार को ज्ञान पंचमी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जैन मुनि और साध्वीश्री के सानिध्य में विभिन्न मंदिरों में सामूहिक एकासना और नंदी सूत्र का वाचन किया गया।

महावीर श्वेताम्बर जैन स्थानक सुभाष नगर में वैभवश्री मसा, ज्ञानसागर मंदिर नयापुरा में साध्वी विद्वतगुणा और साध्वी श्री रश्मिप्रभा मसा के सानिध्य मेें खाराकुआं मंदिर में मुनि मुक्तिसागरसुरिजी मसा, नयापुरा स्थानक में धर्मलताजी, सुप्रतिभा जी और अपूर्वाश्रीजी के सानिध्य में ज्ञान पंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। बता दें कि कार्तिक शुक्ल पंचमी अर्थात दीपावली के पांचवें दिन ज्ञान पंचमी का आयोजन किया जाता है। इस दिन आराधना और ज्ञान की भक्ति करने से रोग नष्ट होते हैं। ज्ञान पंचमी का संदेश है कि ज्ञान के प्रति दुर्भाव रखने से ज्ञानावर्णीय कर्म का बंध होता है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!