Jaivik Kheti Portal: हमारे देश में जैविक खेती को प्रोत्साहन देने हेतु केंद्र सरकार और राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। किसानों को जैविक खेती के लिए सरकार की तरफ से ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिससे किसान जैविक खेती से लाभ कमा सकें।
भारत में किसान जैविक खेती तो करते हैं लेकिन यहां समस्या उत्पादों की बिक्री की है। सही जानकारी के अभाव में किसान कम भाव में उपज बेचने को मजबूर हो जातें हैं। इस बात को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने जैविक खेती पोर्टल एवं ऐप का शुभारंभ किया है।
क्या है जैविक खेती पोर्टल?
भारत सरकार द्वारा जैविक खेती पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से विश्व स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। जैविक खेती पोर्टल के माध्यम से किसानों को अपने उत्पाद बेचने में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस पोर्टल से उन्हें जैविक खेती के लाभ से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस पोर्टल पर ज्ञान भंडार पेज में केस स्टडी, वीडियो, सर्वोत्तम कृषि पद्धतियां, सफलता की कहानियां और जैविक खेती से संबंधित अन्य सामग्री भी शामिल है। इसके अलावा जैविक खेती पोर्टल के माध्यम से खाद्यान्न, दालें, फल और सब्जियां भी खरीदी जा सकती हैं। खरीदार इस पोर्टल से बहुत कम कीमत पर जैविक उत्पाद खरीद सकते हैं। इन उत्पादों को खरीदार के दरवाजे तक पहुंचा जा सकता है। इस पोर्टल के जरिए किसान अपनी फसल सीधे खरीदार को बेच सकते है।
जैविक खेती पोर्टल के लाभ और विशेषताएं
- जैविक खेती पोर्टल इसके माध्यम से जैविक किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस पोर्टल के माध्यम से खेती से होने वाले लाभों से संबंधित जैविक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- पोर्टल के माध्यम से खरीददार बहुत ही कम दामों पर विभिन्न जैविक उत्पाद खरीद पाएंगे और खरीदें गए उत्पादों को सीधा उनके घर पर डिलीवर किया जाएगा।
- इस पोर्टल पर इच्छुक नागरिक बहुत आसानी से जैविक उत्पादों जैसे अनाज, दाल, फल और सब्जियों आदि को खरीद पाएंगे।
- इस पोर्टल पर किसानों को जैविक उत्पादों से संबंधित सभी जानकारी शामिल की जाएगी।
- जैविक खेती पोर्टल के माध्यम से किसानों को जैविक खेती करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- आपको सबसे पहले जैविक खेती पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | https://www.jaivikkheti.in/shop/registration/
- आपके सामने होम पेज ओपन होगा, यहाँ आपको राईट साइड में ‘Register’ लिखा हुआ दिखाई देगा आपको इस आप्शन पर क्लिक करना देना है |
- अब आपके सामनें एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें आपसे पूछी गयी जानकारी दर्ज कर Submit पर क्लिक करे |
- इस पोर्टल पर किसान के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकता है, इसके लिए कोई बाध्यता नही है |