Advertisement

ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडक़र की मां को पुलिस ने किया अरेस्ट

पुणे। यूपीएससी सिलेक्शन को लेकर विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएसऑफिसर पूजा खेडकर की मां मनोरमा को पुणे ग्रामीण पुलिस ने रायगढ़ के महाड़ के एक होटल से अरेस्ट कर लिया है। वे होटल में नाम बदलकर छिपी हुई थीं। उन पर किसानों को धमकाने का आरोप है।

Advertisement

मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह पिस्तौल से किसानों को धमकाती हुई नजर आ रही थीं। घटना पुणे के मुलशी तालुका के धडावली गांव की थी, जहां पूजा के पिता दिलीप खेडकर ने जमीन खरीदी थी। वीडियो के वायरल होने के बाद 13 जुलाई को पूजा की मां मनोरमा और पिता दिलीप समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें