Advertisement

डंपर ने दंपत्ति को टक्कर मारी, महिला की मौत

उज्जैन। मक्सी रोड पर पाटपाला के नजदीक सड़क दुर्घटना में रविवार दोपहर एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति भी हादसे में घायल हुआ है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पति-पत्नी मानपुरा में एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मृत महिला का नाम चंदाबाई (52) है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

चंदाबाई के पति रतनलाल भी दुर्घटना में घायल हुए है। दंपत्ति तराना के पास निपानिया सिद्धपुर गांव के रहने वाले है। धतरावदा के पास मानपुरा गांव में रतनलाल के भतीजे जीवन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके घर शौक व्यक्त करने रतनलाल और पत्नी बाइक से मानपुर जा रहे थे। पाटपाला के नजदीक तेज रफ्तार डंपर ने चपेट में ले लिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review