Wednesday, November 29, 2023
Homeउज्जैन समाचारडेयरी संचालक की दुर्घटना में मौत

डेयरी संचालक की दुर्घटना में मौत

डेयरी संचालक की दुर्घटना में मौत

परिजन बोले…बाइक पर दूध की टंकियां लेकर जा रहे थे

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन।आक्याजस्सा में रहने वाले डेयरी संचालक की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। परिजनों ने कहा कि दूध की टंकियां बाइक पर लेकर घर से निकले थे। दुर्घटना कैसे हुई किसी को पता नहीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

शंभू सिंह पिता गणपत सिंह 49 वर्ष निवासी आक्याजस्सा थाना राघवी डेयरी संचालित करता था। घोंसला पेट्रोल पंप के आगे वह लोगों को घायल अवस्था में मिला।

परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद शंभू को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि शंभू सिंह शाम करीब 5.30 बजे बाइक पर दूध की टंकियां लेकर डेयरी जाने के लिये निकला था।

बाद में उसके दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। उसके वाहन को किसी ने टक्कर मारी या फिसलने से बाइक दुर्घटना हुई इसकी जानकारी नहीं है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर