Friday, September 22, 2023
Homeउज्जैन समाचारतापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार…

तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार…

तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार…

पिछली बार 18 अप्रैल को पहुंचा था 40 डिग्री सेंटीग्रेट पर, 3 दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन।20 दिन के अंतराल के बाद मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। तापमान ढ़ते ही दोपहर में भीषण गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान का यह स्तर गर्मी के अब तक के सीजन का सबसे उच्चतम स्तर रहा।

बेमौसम बारिश के कारण इस बार पूरे अप्रैल और मई के महीने के शुरुआती सप्ताह में गर्मी का एहसास कम कम हुआ। क्योंकि अप्रैल माह कि 18 तारीख को छोड़कर 8 मई तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर 7 मई से अधिकतम तापमान में उछाल आने लगा।

इंडियन अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। अगले दिन इसमें और इजाफा हुआ और 8 मई को यह 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। वहीं कल 9 मई को अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस के उछाल के साथ यह 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

सीजन का दूसरा अवसर

वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष गर्मी के सीजन में उज्जैन शहर का अधिकतम तापमान पिछले माह 18 अप्रैल को 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। उसके बाद से लगातार यह 8 मई तक इससे नीचे रहा। गत 30 अप्रैल को तो यह 27.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया था। यह स्थिति लगातार 20 दिन बनी रही जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं गया। 9 मई को 21वें दिन शहर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पर आया।

दोपहर में तपा देने वाली गर्मी, शाम ठंडी

मौसम साफ होने के बावजूद वातावरण में अभी भी ठंड और गर्मी अहसास बना हुआ है। मंगलवार को पारा जब 40 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ तो दोपहर में तपा देने वाली गर्मी और लू जैसा अहसास हो रहा था लेकिन शाम को मौसम ठंडा हो गया था। वेधशाला में बीती रात न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड हुआ। मौसम के साफ होने के बाद से नमी का स्तर भी लगातार घट रहा है। बुधवार सुबह मौसम ने नमी का स्तर 41 प्रतिशत था।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर