उज्जैन। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के आपसी विवाद में तीन महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में तीनों के उपचार किए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार माधवनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली रूचि पत िराजेश निवासी फ्रीगंज, महाकाल थाना क्षेत्र की मोनिका पति अनिल और झारड़ा के सिंदडी की रहने वाली सुगन बाई पति पर्वत ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में तीनों महिलाओ का उपचार किया जा रहा है।
खदान में कामगार से मारपीट
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में अंबोदिया रोड पर गिट्टी क्रेशर की खदान में काम करने वाले बिहार के कामगार को काम से निकालने की बात को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया त्रिभुवन पिता त्रिलोक चौधरी बिहार के अटावा बक्सर का रहने वाला है। वह गिट्टी खदान में काम के लिए आया है। यहां काम से निकालने को लेकर हुए विवाद मे अर्पिता कॉलोनी उज्जैन के रहने वाले कमलेश पिता जगदीश परिहार ने मारपीट की और उसे धमकी दी।
मनोरोग से जूझ रहे व्यक्ति ने एसिड पीया
उज्जैन। 55 वर्षीय मनोरोगी ने दो दिन पहले एसिड पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उन्हें बडऩगर अस्पताल में भर्ती किया था जहां से उज्जैन रैफर कर दिया गया। जगदीश परमार पिता सेवाराम दामाद की मौत के बाद से सदमें में था। इसी मानसिक अवसाद के चलते जगदीश ने एसिड पी लिया। जिला अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।