उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक का 2022 का शपथ ग्रहण समारोह विक्रम कीर्ति मंदिर में रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें भावना ललित बडज़ात्या ने अध्यक्ष, दीपाली सिद्धप्रकाश झांझरी ने सचिव, नेहा योगेन्द्र बडज़ात्या ने कोषाध्यक्ष पद की अपनी कार्यकारिणी के साथ शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल थे।
शपथ अधिकारी फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष हंसमुख गांधी थे। देवेंद्र कांसल, स्नेहलता सोगानी थी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रुचि अश्विन कासलीवाल, जूही रुपेश पाटनी, साक्षी निखिल विनायका, चंदना धर्मेंद्र जैन, परिधि नितिन गोधा रहे। अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण ललित बडज़ात्या ने दिया। रितेश पतंगिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। सचिविय प्रतिवेदन प्रियंका विनायका ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत तेज कुमार विनायका, अशोक राणा, मनीष बोहरा, दिलीप विनायका, अभिषेक विनायका, दिग्वेश पाटनी, पंकज जैन, विजय पाटोदी, अंतिम जैन, विकास शाह आदि ने किया।