दिन का तापमान फिर पहुंचा 38 डिग्री पार
न्यूनतम तापमान में आई मामूली गिरावट, दोपहर में चल रही गर्म हवाएं
अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन।पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में और इजाफा हुआ है। आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार हो गया है। हालांकि बीती रात न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई।
अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उछाल आना शुरू हो गया था। गुरुवार को जहान अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ था। शुक्रवार को इसमें आधा डिग्री की बढ़त दर्ज हुई और यह 38.5 डिग्री पर पहुंच गया।
1 दिन पहले न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बीती रात इसमें मामूली गिरावट आई और यह 19.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
दिन के तापमान में बढ़त के कारण दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने लगी है। उसके कारण लोगों को गर्मी सताने लगी है। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक अगले सप्ताह की शुरूआत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार जा सकता है।
बिजली कटौती परेशानी
तापमान बढऩे के साथ ही घरों और कार्यालयों में पंखे कूलर तथा एसी का उपयोग बढ़ गया है। ऐसे में शहर में होने वाली बिजली की खपत में भी इजाफा हो गया है।
आपूर्ति के मुकाबले मांग बढऩे से दिन में कई बार ट्रिपिंग हो रही है। शहर के दूरदराज के इलाकों में यह समस्या बढ़ गई है और बार-बार बिजली कटौती होने से बिजली उपभोक्ता परेशान है।