Advertisement

दिल्ली की हवा जहरीली, कई इलाकों में AQI 450 पार

प्रदुषण का प्रभाव: हार्ट अटैक-ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा…

Advertisement

दिल्ली में खतरनाक वायु प्रदूषण के कारण 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। हर साल दिसंबर-जनवरी के बीच स्कूलों में विंटर वेकेशन होता था, लेकिन इस बार प्रदूषण की वजह से नवंबर में ही छुटि्टयां कर दी गई हैं। दिल्ली के शिक्षा विभाग ने बुधवार (8 नवंबर) को यह आदेश जारी किया।

इससे पहले दिल्ली सरकार ने सिर्फ प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया था। दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से एयर क्वालिटी बहुत खराब है। बुधवार (8 नवंबर) को दिल्ली में एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 421 दर्ज किया गया। कई इलाकों में AQI 450 से ऊपर रहा।

Advertisement

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक आज सुबह 7 बजे पंजाबी बाग में AQI 460, बवाना में 462, आनंद विहार में 452 और रोहिणी में 451 रिकॉर्ड किया गया। आनंद विहार में 7 नवंबर को रात 10 बजे AQI 999 पहुंच गया था।

बच्चों और बुजुर्गों को घर में रहने की सलाह

Advertisement

आयोग ने सलाह जारी की है कि बच्चे, बुजुर्ग और श्वांस, हृदय रोग के गंभीर मरीज जहां तक संभव हो घर से बाहर न निकलें।

दिल्ली में नहीं मिलेगा ट्रकों को प्रवेश

वाहनों से होने वाले प्रदूषण में ट्रकों की बड़ी हिस्सेदारी मानी जाती है। ग्रैप के चौथे चरण के अंतर्गत दिल्ली में अब ट्रकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सीएनजी-एलएनजी, इलेक्ट्रिक ट्रकों को इन प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है। साथ ही दिल्ली से बाहर पंजीकृत छोटे वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-छह इंजन वाले डीजल वाहनों को इन पाबंदियों से छूट मिलेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें