यमुना का जलस्तर भले ही कम हो रहा हो लेकिन दिल्ली में सैलाब का संकट अब भी बरकरार है. 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर है।
शुक्रवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर ज्यादा है. ऐसे में राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं.दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है।
बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया। इसी के चलते आज लाल किले में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है.
बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एलजी विनय सक्सेना से फोन पर बात की है.हालात बिगड़ते देख CM अरविंद केजरीवाल ने ड्रेनेज ठीक करने के लिए सेना की मदद मांगी।