Notice: Undefined variable: _SESSION in /home/u937512882/domains/avnews.in/public_html/index.php on line 1
दुर्गा रूप में महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Monday, October 2, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीदुर्गा रूप में महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

दुर्गा रूप में महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

उज्जैन। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सावन भादवा माता मंदिर पर तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन जारी रहा। इसमें महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने मां दुर्गा के स्वरूप में प्रदर्शन किया।

इस दौरान हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में गुरुवार को मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल गिरि व जिला सचिव दिलीप चौहान पहुंचे तथा अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया।

संभागीय अध्यक्ष एमआर मंसूरी ने बताया कि आंदोलन के तीसरे दिन प्रदर्शन स्थल पर स्वास्थ्यकर्मी महिलाएं पीले वस्त्रों में पहुंची और थाली बजाकर शासन-प्रशासन को जगाने का प्रयास किया ताकि सरकार के कानों तक आवाज पहुंच सके। इस दौरान जिला अध्यक्ष एसपी अहिरवार, संजय पुरैया, परमानंद कटारिया, शकुंतला कोशल, अजय परमार, कैलाश सिंह परमार, नवीन पांडे, तूफान सिंह चौहान, संदीप पाटिल आदि मौजूद रहे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर