Advertisement

दुर्घटना में ट्राला चालक की मौत

उज्जैन। बुधवार रात को एक ट्राला चालक की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक का नाम भारतसिंह पिता उदयसिंह (४५) निवासी लसूडिय़ा गोयल है। भारत लंबे समय से उज्जैन के शंकरपुर में रहकर ट्राला ड्राइवरी करता है। मंगलवार को बहन-बहनोई तीर्थ यात्रा से लौटे थे। उनसे मिलने वो लसूडिय़ा गोयल गया था। शाम को बाइक से घर का सामान लेने पिपलोन गया था। लौटते वक्त मंगलवार शाम ढाबला फंटा के पास उसे बस ने टक्कर मार दी, जिसमें भरत गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल मेें इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

हलवाई व मां-बेटी दुर्घटना में घायल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शादी में रसोई बनाने जा रहे हलवाई की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें हलवाई रामबाबू निवासी मालीखेड़ी और उसकी बाइक पर बेटी मां-बेटी पांवती बाई (45) व मीना (18) निवासी घोसला घायल हो गई। पार्वती बाई व मीना का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि रामबाबू को ज्यादा चोंट आने के कारण निजी अस्पताल मेें भर्ती किया गया है। पार्वतीबाई चरक अस्पताल में सफाई कर्मचारी हैं तथा बेटी के साथ शादियों में रसोई बनाने में हलवाई की मदद भी करती हैं। घटना के वक्त ये लोग बाइक से घोंसला से आलाखेड़ा जा रहे थे। तभी बुधवार शाम करीब ६ बजे बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

Advertisement

बाइक सवार ने रिक्शा चालक की टांग तोड़ी
उज्जैन। बुधवार रात को दौलतगंज चौराहे पर एक बाइक चालक ने सीएनजी ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना में रिक्शा चालक फारूख पिता मो. शफी निवासी एकता नगर की टांग टूट गई। चरक जिला अस्पताल में फारूख का इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review