Advertisement

दूध की दुकानों को रात 10 बजे तक खुली रखने की अनुमति मिले

दूध का काफी नुकसान हो रहा-दूध विक्रेता संघ ने उच्च शिक्षा मंत्री, सांसद एवं कलेक्टर से की मांग

Advertisement

अक्षरविश्व प्रतिनिधि.उज्जैन। दूध की दुकानों का समय रात को 10 बजे तक किये जाने की मांग दूध विक्रेता संघ अध्यक्ष मोहन वासवानी ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया एवं कलेक्टर आशीषसिंह से की है।

उन्होंने बताया कि अभी समय 8 बजे तक का निर्धारित होने से गांव से दूध उज्जैन नहीं आ पाता है। गांव में दूध रह जाने के कारण गांव में दूध का काफी नुकसान हो रहा है। क्योंकि अब रात का कफ्र्यू भी रात को 10 बजे तक हो गया है।

Advertisement

इसलिए उच्च शिक्षा मंत्री, सांसद एवं कलेक्टर से अनुरोध किया है कि आदेश प्रदान कर दूध की दुकानों को रात 10 बजे तक खुली रखने की अनुमति प्रदान करें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें