कोरोना की बेकाबू रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (23 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख, 33 हजार 533(3,33,533) नए मामले सामने आए हैं जो कि शनिवार की तुलना में 4,171 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 525 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 21 लाख से अधिक लोग (21,87,205 ) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 59 हजार 168( 2,59,168) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.78 फीसदी हो गई है। देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57 फीसदी हैं। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 16.87 फीसदी है।