Advertisement

दो आत्महत्या: एक ने फांसी लगाई, दूजे ने सल्फास खाई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शुक्रवार सुबह आत्महत्या से जुड़े दो प्रकरण सामने आए। एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगा ली, जबकि दूसरे अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने सल्फास खाकर मौत को गले लगा लिया। दोनों ही मामलों में वजह फिलहाल साफ नहीं है। पहली घटना नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के कृष्णा परिसर की है। कृषि उपज मंडी में हम्माली का काम करने वाले नरेंद्र पिता विजय राणावत (48) ने अपने घर में लुंगी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नरेंद्र अकेला ही किराए के मकान में रहता था। दूसरी घटना ग्राम करोहन की है। यहां रहने वाले 50 वर्षीय प्रकाश पिता गंगाराम पांचाल ने सल्फास गटक ली। प्रकाश मकान निर्माण की ठेकेदारी का काम करता है। दाऊदखेड़ी में उसकी साइड चल रही थी। यहां गुरुवार शाम उसने सल्फास खा ली। साथी मजदूर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शुक्रवार तड़के प्रकाश की मौत हो गई। दोनों मामलों में जांच जारी है।

एक मौत बीमारी से भी
गणगौर दरवाजा के नजदीक शहनाई गार्डन परिसर से महाकाल पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह वृद्ध की लाश मिली। लाश के पास मिली डायरी में एक फोन नंबर लिखा था। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान राम पिता रामकिशन (65) निवासी खिलचीपुर के रूप में की। परिजनों ने बताया कि वे लगातार बीमार रहने लगे थे जिससे तनाव में आकर दो माह पहले उन्होंने घर छोड दिया था और रामघाट के आसपास ही फुटपाथ पर रहना लगा था।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review