वर्ष भर वैष्णो मंदिरों में होने वाले उत्सव एवं मनोरथ की प्रदर्शनी भी लगी
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णो मंडल युवा मंडल एवं महिला मंडल के बैनर तले आयोजित धर्म संस्कार शिविर में ९२ बच्चों ने भाग लिया। शिविर में बच्चों को पुष्टि मार्ग के साधारण सिद्धांतों को सरल भाषा में सिखाया गया। इसमें बच्चों को सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में उठने, ठाकुरजी की सेवा करने, मोबाइल से दूर रहने, प्रात: काल माला करने आदि संस्कारों के बारे में बताया गया।
वैष्णो मंडल के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष जयेश श्रॉफ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रश्न मंच का संचालन महिला मंडल की सचिव नूपुर नीमा ने किया। इसमें बच्चों में प्रथम विहान नीमा, द्वितीय नव्या नीमा, तृतीय शिवांगी जादव रहे। 10 वर्ष से ऊपर के बच्चों में प्रथम गौरांग खंडेलवाल, द्वितीय वृष्टि शाह, तृतीय कृतिका दिसावल रही। लकी ड्रा में प्रथम आराध्य दिसावल, द्वितीय प्रतिभा शाह, तृतीय दीपिका शाह रहे।
जिन्हें अतिथियों के हाथों से पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा वर्ष भर वैष्णव मंदिर में होने वाले उत्सव एवं मनोरोग की प्रदर्शनी मंडल के संस्थापक वि_ल नागर के नेतृत्व में श्री अनंत नारायण नगर धार्मिक ट्रस्ट द्वारा राग, भोग, श्रृंगार, नौका विहार पर आधारित पुष्टिमार्गीय प्रदर्शनी लगाई गई। आभार विशाल नीमा ने माना।