Friday, September 29, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीधर्म ही विज्ञान और वेद ही धर्म है-सिकरवार

धर्म ही विज्ञान और वेद ही धर्म है-सिकरवार

उज्जैन। वेदों की प्रत्येक ऋचाओं में विज्ञान है। धर्म और विज्ञान पूरक नहीं है। सत्य सनातन वैदिक धर्म पूरी तरह वैज्ञानिक है। विज्ञान का समग्र रूप वेदों दर्शनोँं में विद्यमान है।

उक्त विचार हम हिंदुस्तानी समूह के संयोजक नवनीत सिकरवार ने आर्य समाज उज्जैन के सोमवार को आयोजित साप्ताहिक सत्संग में व्यक्त किए। डॉ आनंद मोहन सक्सेना ने कहा कि हमारे आराध्य महापुरुष भगवान श्री राम धर्म के एवं योगीराज श्री कृष्ण पुरुषार्थ के प्रतीक थे प्रतिकूलताओं में मर्यादित जीवन का पालन हमें हमारे महापुरुषों से सीखना चाहिए। वैदिक विद्वान पं. राजेंद्र व्यास ने कहा कि मनुष्य अल्पज्ञ है और परमात्मा सर्वज्ञ है।

इसलिए हमें उस निराकार सर्वव्यापी परमात्मा की नित्य प्रति उपासना करनी चाहिए। रामायण शोधार्थी डॉ. चिंतामण स्वामी कल्पानंद ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सत्संग के प्रारंभ में सभी आर्य सदस्यों द्वारा वैदिक मंत्रों से देव यज्ञ संपन्न किया गया। भजनों की प्रस्तुति ललित नागर ने दी। संचालन डॉ. मालाकार ने किया। वैदिक जयघोष एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सत्संग में प्रमुख रूप से राजेंद्र शर्मा, अंबाराम वर्मा, जितेश बत्रा, महेश धाम, मोहन कर्म वाणी, नरेंद्र भावसार, मदन लाल कुमावत, आरबी यादव और अनेक वैदिक धर्मालुजन उपस्थित रहे।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर