Advertisement

धोती-कुर्ता पहने महाकाल दर्शन करने आए जफर खान की पिटाई

लव जिहाद का आरोप : बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मोहाली से आए जोड़े को घेरा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। युवक मोहाली से एक युवती के साथ उज्जैन दर्शन करने आया था और उसने पंडितों जैसी वेशभूषा धारण कर रखी थी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक खुद को शिव भक्त बता रहा है।

थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंजाब के मोहाली से आया जफर खान धोती-कुर्ता, माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक युवक-युवती होटल में ठहरे हैं। होटल के बाहर कार्यकर्ताओं ने युवक को घेरा। पूछताछ में पहले उसने हिंदू नाम बताया, लेकिन सख्ती करने पर अपना असली नाम जफर खान बताया। जैसे ही युवक का नाम सामने आया, करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में युवक के सिर से खून बहने लगा।

Advertisement

बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह का दावा है कि युवक ने होटल में कमरा लेने के लिए गलत पहचान बताई थी। वह पंडित के भेष में पहचान छुपाकर रह रहा था, इसलिए उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया। जबकि जफर खान ने पुलिस को बताया कि वह युवती भगवान महाकाल के दर्शन कराने उज्जैन लाई थी और उन्होंने महाकाल, हरसिद्धि व काल भैरव मंदिर के दर्शन भी किए थे।

युवती ने कहा-लव जिहाद जैसा कुछ नहीं
नानाखेड़ा थाने में युवती ने बताया कि उसकी उम्र 32 वर्ष है। उसके साथ आया युवक जफर पिता लखविंदर (27) चंडीगढ़ में फायर स्टेशन का कर्मचारी है। युवती ने बताया कि वो पहले भी अगस्त में महाकाल दर्शन के लिए आई थी। उस वक्त उसे मंदिर में एक अलग किस्म की एनर्जी अनुभव हुई। उसकी सारी परेशानियां दूर हो गई। जफर व उसके परिवार में काफी प्रगाढ़ता है। जब उसे जफर की परेशानी की जानकारी हुई तो उसी ने उसे उज्जैन चलकर महाकाल दर्शन के लिए कहा था। होटल में भी उन्होंने सही जानकारी दी है। युवती के बयान और दस्तावेजों की नानाखेड़ा पुलिस तस्दीक कर रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक-युवती पुलिस की निगरानी में हैं।

Advertisement

गलत जानकारीसे बिगड़ा मामला

युवती का कहना है कि उसने मंदिर मेें दर्शन और होटल बुक कराने के लिए एक विशाल नामक युवक की मदद ली थी। पिछली बार भी उसने ही मंदिर में दर्शन करवाए थे। विशाल को उन्होंने दोनों के आधार कार्ड भी भेजे थे। युवती को शंका है कि विशाल ने ही हिंदू-मुस्लिम आईडी देखकर हिंदूवादी संगठनों को लव जेहाद की गलत जानकारी दी होगी, तभी मामला बिगड़ गया। जबकि हम दोनों और हमारे परिवार आपस में अच्छे दोस्त हैं।

Related Articles

Write a review