Friday, September 22, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीनई पीढ़ी को धर्म एवं सांस्कृतिक की शिक्षा दी

नई पीढ़ी को धर्म एवं सांस्कृतिक की शिक्षा दी

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन नई पीढ़ी में धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से जैन सोशल ग्रुप उज्जैन सागर द्वारा श्री ऋषभदेव छगनीराम की पेढ़ी खाराकुआं पर जैन समाज के बच्चों का धार्मिक शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में बच्चों को जैनत्व के संस्कार महेसाना गुजरात से आए सुभाष गुरु द्वारा दिए गए। करीब 150 बच्चों ने धार्मिक शिविर में धर्मलाभ लिया। संस्कार शिविर के समापन में मुख्य अतिथि जैन सोशल ग्रुप मध्यप्रदेश रीजन के चैयरमेन प्रीतेश गादिया, मुकेश धोका, हेमंत जैन, अभिषेक सेठिया, रीजन हैमा दलाल, अश्विन मेहता, संजय सूर्या, दिलीप जैन, अभय दाता, शीतल चत्तर, घनश्याम मारू, अनिल दाता, श्रीपाल जैन, रविन्द्र जैन उपस्थित थे।

आमंत्रित अतिथियों का स्वागत सागर ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष संजय जैन एवं ग्रुप अध्यक्ष नीलेश जैन द्वारा किया गया। शिविर में हुई विभिन्न धार्मिक प्रतियोगिता में विजेता बच्चो को पुरस्कृत किया गया। संचालन ममता दाता ने किया। सहित बड़ी संख्या में अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। जानकारी विनोद जैन ने दी।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर