Sunday, October 1, 2023
Homeउज्जैन समाचारनगर निगम के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले… मिला समयमान वेतनमान

नगर निगम के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले… मिला समयमान वेतनमान

नगर निगम के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले… मिला समयमान वेतनमान

अक्षरविश्व प्रतिनिधि. उज्जैन:नगर निगम के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार का दिन खुशखबरी भरा रहा। निगम में कार्यरत 182 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान के आदेश महापौर मुकेश टटवाल ने जारी कर दिए। साथ ही कर्मचारियों की लंबित मांगों को स्वीकृत कर पदोन्नति के प्रकरणों का भी निराकरण कर दिया गया है।

शुक्रवार दोपहर को निगम मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की गई। इस अवसर पर आयुक्त रोशनकुमार सिंह, अपर आयुक्त आदित्य नागर सहित निगम के कर्मचारी, संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। इस फैसले से कर्मचारी बेहद खुश हैं। सभी ने इसके लिए महापौर का आभार भी व्यक्त किया।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर