नगर निगम के ठेकेदार ने गोली मारकर सुसाइड किया

जबलपुर में नगर निगम के ठेकेदार भगवान सिंह ठाकुर (56) ने लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना गुरुवार सुबह गोयलपुर थाने के बधाइयां मोहल्ले की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पिछले कुछ दिन से परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
उधर, जबलपुर में गुरुवार सुबह 10 बजे डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना तिलवारा थाना के चरगंवा रोड पड़ाव के पास की है। यहां पेट्रोल पंप पर जितेंद्र ठाकुर पेट्रोल भरवाने जा रहा था। मां और दोस्त रोड किनारे खड़े थे। इसी दौरान डंपर उसे रौंदता हुआ निकल गया।
Advertisement









