Monday, September 25, 2023
Homeउज्जैन समाचारनगर निगम ने की कॉलोनी विकास अनुमति शुल्क में की वृद्धि, प्रति...

नगर निगम ने की कॉलोनी विकास अनुमति शुल्क में की वृद्धि, प्रति वर्गफीट दो रुपए तय

बजट सम्मेलन 2023-24 में कई प्रस्तावों पर हुआ ठहराव, जल्द ही करेंगे लागू

अक्षरविश्व न्यूजउज्जैन। नगर निगम के विशेष सम्मेलन में कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगी। कॉलोनी विकास शुल्क में बढ़ोतरी के चलते शुल्क को दोगुना किया गया है। पहले कॉलोनी के पूरे हिस्से में विकास शुल्क एक रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से लगता था, जो अब दो रुपए कर दिया गया हैं।

नगर निगम उज्जैन ने अपनी आय में वृद्धि करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इसमें एक प्रस्ताव कॉलोनी विकास अनुज्ञा फार्म एवं अधोसंरचना शुल्क में वृद्धि करने के लिए रखा गया था। इसमें कॉलोनी विकास अनुमति का फार्म 500 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए और शुल्क एक रुपए प्रति वर्ग फीट से बढ़ाकर 5 रुपए करने का प्रस्ताव एमआईसी सदस्यों द्वारा रखा गया था। जिसे संशोधन के साथ 2 रुपए प्रति वर्ग फीट की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा परिषद के सम्मेलन में और कईं प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

बजट सत्र के बीच हंगामा भी हुआ…

शुक्रवार को बजट पर चर्चा के बीच कांग्रेस पार्षद द्वारा कुछ कहने के दौरान भाजपा पार्षद ने आपत्ति ली। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा। हंगामे के बाद सभापति ने आधा घंटा सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी थी। आधा घंटा बाद फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पार्षद से कही गई बात के लिए माफी मांगने को लेकर हंगामा किया। कांग्रेस के एक पार्षद द्वारा खेद प्रकट करने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो सकी।

कॉलोनी विकास प्रक्रिया को एकीकृत करने की मांग…

मेयर इन काउंसिल के ठहराव में बिल्डरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कॉलोनी विकास की प्रक्रिया को भी एकीकृत करने की मांग की गई। जब एक कॉलोनी विकसित होती है तो उसकी परमिशन के साथ में बिजली, पानी, नाली, प्रकाश और नगर निगम की अन्य सुविधाओं के लिए कई विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वर्तमान में अनेक विभागों से अनुमति की प्रक्रिया को सरल बनाया जाना जरूरी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रस्ताव में यह बात भी रखी गई।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर