Friday, September 29, 2023
Homeउज्जैन एक्टिविटीनामदान और सत्संग के दूसरे दिन बाबा जय गुरुदेव ने कहा

नामदान और सत्संग के दूसरे दिन बाबा जय गुरुदेव ने कहा

नौजवानों के चरित्र पर ध्यान देने की आवश्यकता

अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। बाबा जयगुरुदेव जी के 11वें वार्षिक मार्गदर्शक भंडारा कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह संत उमाकांत जी महाराज का सत्संग हुआ। इस दौरान उन्होंने नौजवानों के चरित्र पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई। प्रवचन के बाद कार्यक्रम स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान रखा गया।

सत्संग के दौरान गुरु महाराज ने कहा कि दया आपको खींचकर सत्संग कार्यक्रम में ले आई। इस समय लोगों का सत्संग में आना बहुत मुश्किल हो रहा है। जगत जाल, इंद्रियों का जाल और मोह माया में लोग फंसे हुए हैं। इस अनमोल मनुष्य शरीर के रहते अपनी जीवात्मा के कल्याण के लिए किसी जानकार गुरु को खोजने की जरूरत है जो जीते जी देवी दर्शन दर्शन करा दे और मोक्ष दिला दें।

उमाकान्त जी महाराज ने बताया कि आज भी आपातकाल से मिलती-जुलती स्थिति है। जिसमें घर-घर बीमारियां, तकलीफ, टेंशन, परेशानियां फैली है।प्रवचन के उपरांत लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें बाबा जयगुरुदेव शब्द योग विकास संस्था, लखनऊ द्वारा भारत के कई प्रांतों से आए लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर उन्हें मोमेंटो मैडल दिए गए।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर